◾अगले स्थापना दिवस तक सैनटोरियम रातीघाट तथा नैनी बैंड बाईपास का निर्माण भी होगा पूरा
◾ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने की घोषणा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुप्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस पर तहसील कोश्या कुटोली का नाम बदलने तथा अगले वर्ष होने वाले स्थापना दिवस तक सैनटोरियम रातीघाट तथा नैनी बैंड बाईपास का निर्माण कार्य पूरा करवाए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के अपर सचिव जगदीश चंद्र कांडपाल ने बकायदा घोषणा से संबंधित पत्र भी जारी किया है।
आस्था के केंद्र कैंची धाम श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। गुरुवार को स्थापना दिवस पर लाखों बाबा भक्त कैंची धाम पहुंचे। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने भी स्थापना दिवस पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दे दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री ने तहसील कोश्या कुटोली का नाम बदल श्री कैंची धाम करने की घोषणा की है। अब अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना क्षेत्र में स्थित तहसील कोश्या कुटोली श्री कैंची धाम के नाम से जानी जाएगी। मुख्यमंत्री की दूसरी महत्वपूर्ण घोषणा के तहत कैंची धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा को भवाली सेनिटोरियम से रातीघाट तथा सेनिटोरियम से नैनी बैंड तक बाइपास सड़क निर्माण को अगले स्थापना दिवस तक पूरा कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!