◾पार्टी की रीति नीति बताई किया भाजपा से जुड़ने का आह्वान
◾केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी दी जानकारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। कार्यकर्ताओं ने समीपवर्ती गांवों में लोगों को भाजपा की नीति रिती बता पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया।
संगठन व पार्टी की मजबूती को भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान गांवों में भी तेजी पकड़ गया है। बिनसर मंडल महामंत्री सुनील मेहरा की अगुवाई में कार्यकर्ता समीपवर्ती सुकोली, तिपोला, चापड़, हिडा़म आदि तमाम गांवों में महाजनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। बताया की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से देश का हर तबका लाभान्वित हो रहा है। देश का नाम विदेशों में भी आगे बढ़ रहा है। कई लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान शक्ति केंद्र प्रभारी पनी राम, राजेंद्र सिंह नेगी, चंदन सिंह, जीवन सिंह, मदन सिंह, राजेंद्र सिंह, नंदन सिंह, बचे सिंह, यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
