◾ मुख्य बाजार में तीन दिन से भी अधिक समय से है खराब
◾ दुरुस्त करने की मांग उठाए जाने के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित मुख्य बाजार क्षेत्र में आए दिन पेयजल संकट गहरा जा रहा है। जीआइसी के मुख्य द्वार के समीप लगा हैंडपंप खराब होने से परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय तारा भंडारी ने आरोप लगाया है की हैड़पंप को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाए जाने के बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही।
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में गांव के वासिंदे बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। विभागीय हीलाहवाली लोगों पर भारी पड़ रही है। ब्लाक मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में जीआइसी गेट के समीप लगा हैंडपंप लोगों को कुछ राहत देता पर पिछले पांच दिनों से भी अधिक समय से हैंडपंप खराब पड़ा है हैंडपंप से बेतालघाट, रोपा गांव के साथ ही मिनी स्टेडियम तथा जीआइसी क्षेत्र लाभान्वित होता था पर आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय तारा भंडारी ने आरोप लगाया की हैंडपंप को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द हैंडपंप दुरुस्त नहीं किया गया तो फिर आंदोलन शुरु किया जाएगा।
