◾बीते माह पहुंचने के बाद दोबारा पहुंचे फिल्मी कलाकार
◾पूजा अर्चना कर किया हनुमान चालीसा पाठ
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
तिंरगा फिल्म में प्रलय नाथ गुंडा स्वामी के दमदार किरदार से दर्शको के दिल में जगह बनाने वाले दीपक शिर्के बाबा नीम करौली के अनन्य भक्त बन चुके हैं। कुछ महीने पहले बाबा के दर में पहुंचने के बाद दीपक ने दोबारा कैंची धाम पहुंचकर बाबा के दर पर मत्था टेका। हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। रोजाना हजारों श्रद्धालु बाबा नीम करौली के दर पर पहुंच रहे हैं। आए दिन सेलिब्रिटी का भी तांता लगा हुआ है। बीते दिनों ही तिरंगा फिल्म में प्रलयनाथ गुंडास्वामी का किरदार निभाने वाले दीपक शिर्के कैंची धाम पहुंचे थे। शनिवार शाम दीपक ने एक बार फिर कैंची धाम पहुंचकर आरती में हिस्सा लिया। पूजा अर्चना के बाद दीपक ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर प्रबंधन पदाधिकारियों से मुलाकात की। कहा की कैंची धाम पहुंचकर विशेष शांति मिल रही है। बाद में दीपक ने मंदिर के मुख्य गेट पर इंतजार कर रहे प्रशंसकों से भी मुलाकात की। दीपक ने 15 जून को स्थापना दिवस पर भी पहुंचने की बात कही।
