◾ वाहन स्वामी ने पुलिस को सूचना दे उठाई कार्रवाई की मांग
◾ वाहन स्वामी के हरकत में आने पर भागे तीनों संदिग्ध
◾ सत्यापन के साथ ही गांवों में गस्त की उठी मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के ब्यासी गांव में तीन संदिग्धों की घुसपैठ से हड़कंप मच गया है। स्थानीय मनोज ढौंडियाल ने मामले की सूचना पुलिस को दे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। गांव के वासिदों ने सत्यापन अभियान तेज करने तथा गांवो में गस्त की मांग उठाई है।
सीम – सिल्टोना – दड़माडी मोटर मार्ग पर स्थित बेतालघाट ब्लॉक के ब्यासी गांव में देर रात तीन संदिग्धों की घुसपैठ बढ़ने से गांव के वासिंदे दहशत में हैं। स्थानीय वाहन स्वामी मनोज ढौंडियाल के अनुसार शनिवार मध्य रात्रि उन्हें घर के समीप खडे़ अपने वाहन के आसपास आवाजाही का आभार हुआ। इंतजार के बाद फिर कुछ आवाजें आने लगी। घर से बाहर आने के बाद देखा तो वाहन के समीप ही तीन संदिग्ध खडे़ थे। घर से बाहर आता देख तीनों भागने लगे पर एक संदिग्ध को पकड़ लिया। काफी देर गुत्थम गुत्था के बाद संदिग्ध फरार हो गए। रविवार को मनोज ने सूचना खैरना चौकी पुलिस को दे मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। स्थानीय लोगों ने भी गांवों में बाहरी लोगों का सत्यापन करने के साथ ही गस्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
