◾मौसम बदलाव में होने वाली बीमारियों व बचाव के बताए गए तौर तरीके
◾आंगनबाड़ी केंद्र बचौडी़ तथा टूनाकोट के 24 नौनिहालों की हुई जांच
◾ स्वजनों को भी जागरूक करने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत समीपवर्ती टूनाकोट तथा बचौडी़ गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में नौनिहालों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी बच्चे स्वस्थ पाए गए। चिकित्सकों की टीम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मौसम बदलाव में बच्चों को होने वाली बीमारी से बचाने के तौर तरीके बताएं।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिकित्सकों की टीम समीपवर्ती बचौडी तथा टूनाकोट सेरा गांव पहुंची। गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर नौनिहालों के स्वास्थ्य की जांच की गई। दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों के चौबीस नौनिहालों के स्वास्थ्य की जांच की गई। बच्चों का वजन, लंबाई नापने के साथ ही बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक आहार की जानकारी भी दी गई। डा. शिखा जोशी ने बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से नौनिहालों के स्वजनों को भी जागरुक करने का आह्वान किया। कहा की थोड़ी सी भी लापरवाही बच्चों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। इस दौरान फार्मासिस्ट आशा मनराल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सुनीता देवी, भगवती राणा, दीपा देवी, ऊषा देवी आदि मौजूद रहे।
