◾ प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने की अपील
◾हाइवे से हटकर खाली स्थानों पर वाहन पार्क करने की अपील
◾ दुकानों का सामना भी बेतरतीब ढंग से न फैलाने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ ही अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जाम भी एक बड़ी समस्या बन चुकी है हालांकि पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान भी तैयार कर लिया है बावजूद जाम से निजात नहीं मिल रही। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल जुड़े पदाधिकारियों ने व्यापारियों व टैक्सी संचालकों से जाम से निजात दिलाने को पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया है।

दरअसल इन दिनों पर्यटन सीजन चरम पर है साथ ही 15 जून को कैची धाम में मेले की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। रोजाना हजारों बाबा भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं ऐसे में अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ चुका है। लगातार जाम लगने से बड़ी मुसीबत खड़ी हो रही है हालांकि पुलिस ने हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है बावजूद जाम से निजात नहीं मिल पा रही। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष मनीष तिवारी, कुलदीप खनायत, दीवान सिंह, सुनील मेहरा, फिरोज अहमद, हरीश सिंह, पंकज नेगी, पंकज भट्ट, हरीश चंद्र, कुबेर सिंह जीना आदि ने पर्यटक सीजन के मद्देनजर व्यापारियों व टैक्सी संचालकों से वाहनों को खाली स्थान पर खड़े करने के साथ ही दुकानों का सामान बेतरतीब ढंग से ना फैलाने की अपील की है। संगठन के पदाधिकारियों ने व्यापारियों व टैक्सी संचालकों से जाम से निपटने के लिए पुलिस को भी हर संभव मदद करने का आह्वान भी किया है।

error: Content is protected !!