◾कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर होगी विस्तार से चर्चा
◾व्यापार मंडल अध्यक्ष ने किया लोगों से बढ़कर भागीदारी का आह्वान
◾बाजार व ग्रामीण क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने को समय न दिए जाने पर है नाराजगी
◾वर्षो से रह रहे लोगों को मुआवजा दिए जाने का भी उठा है मुद्दा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गांवों में अतिक्रमण का मुद्दा गरमा गया है। व्यापारियों में तत्काल नोटिस भेज अतिक्रमण हटाने को तुगलकी फरमान बता गहरी नाराजगी जताई है। कल यानि गुरुवार को शिव मंदिर बेतालघाट में होने वाली बैठक में आगे की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष बालम सिंह बोहरा ने व्यापारियों व क्षेत्रवासियों से बैठक में अधिक से अधिक भागीदारी कर सुझाव देने का आह्वान किया है।
बेतालघाट समेत आसपास के गांवों में सड़क किनारे वर्षों से रह रहे लोगों को जिला पंचायत व लोक निर्माण विभाग ने नोटिस भेज तत्काल अतिक्रमण हटाने को कहा है। मामले को लेकर बेतालघाट क्षेत्र के व्यापारी नेताओं में गहरी नाराजगी है। उच्च न्यायालय के आदेश का सम्मान कर विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई है। संगठन के प्रदेश सचिव शेखर दानी अतिक्रमण हटाने को छह माह का समय देने के साथ ही उचित मुआवजा दिए जाने की मांग उठा रहे हैं जबकि नगर अध्यक्ष बालम बोहरा ने भी प्रदेश सचिव के सुर में सुर मिलाया है। नगर अध्यक्ष बालम बोहरा ने साफ कहा है की किसी का भी अहित नहीं होना चाहिए। बताया की कल यानि गुरुवार को 11 बजे शिव मंदिर में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है जिसमें व्यापारियों के साथ ही क्षेत्रवासियों से भी भागीदारी का आह्वान किया गया है। कहा की बैठक में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर राय मशविरा किया जाएगा।
