◾गरमपानी से खैरना तक निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा
◾कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी, समिति ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान
◾27 अगस्त को पूर्णाहुती व महाआरती के बाद भंडारे के साथ होगा पारायण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
खैरना चौराहे के समीप उत्तरवाहिनी शिप्रा व कोसी नदी के तट पर स्थित शिवालय में कल यानि गुरुवार को संगीतमय शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश होगा। सुबह विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद गरमपानी से खैरना तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।
गुरुवार को ऐतिहासिक शिवालय मंदिर में 17 अगस्त से 27 अगस्त तक संगीतमय शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया है। सुबह विशेष पूजा अर्चना व मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम का श्रीगणेश होगा। गरमपानी स्थित श्रीराम मंदिर से शिवालय मंदिर तक महिलाएं पारंपरिक परिधानों में भव्य कलश यात्रा निकालेंगी। कथा व्यास आचार्य चंद्रशेखर अधिकारी रोजाना एक से पांच बजे तक कथा पाठ करेंगे। 27 अगस्त को पूर्णाहुती व महाआरती के बाद विशाल भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। आयोजन समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर कर भागीदारी कर पुण्य लाभ लेने का आह्वान किया है।
