◾ व्यापारी नेता के बाद अब ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने खोला मोर्चा
◾ मशीनों से बरसाती नाले व प्राकृतिक संपदा को नुक्सान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
◾ बेतरतीब खदान से कभी भी बड़ी घटना सामने आने का जताया अंदेशा
◾अनदेखी पर ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन की दी चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के सेठी धारकोट के तोक लहडा़ क्षेत्र में अवैध खदान मामले में अब ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने भी मोर्चा खोल दिया है। आरोप लगाया है की मनमाने ढंग से खदान किया जा रहा है। मशीन से बरसाती नाले पर खदान से कभी भी बड़ी घटना सामने बावजूद सुध नहीं ली जा रही। चेतावनी दी है की यदि मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो फिर गांव के लोगों को साथ लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से सटा क्षेत्र खनन तस्करी का गढ़ बनता जा रहा है। बेतालघाट – रामनगर – ओखलढुंगा मोटर मार्ग पर अमेल क्षेत्र में खनन तस्करी का मामला सामने आने के बाद सेठी व लहडा़ क्षेत्र में जेसीबी मशीनो से मोटर मार्ग से सटी वन भुमि खोदे जाने से हड़कंप मच गया है। खनन तस्करों ने बरसाती नाले में खदान के साथ ही वन संपदा को भी नुकसान पहुंचा दिया है। लगातार बढ़ रही तस्करी पर अब ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप गोस्वामी ने मोर्चा खोल दिया है। आरोप लगाया है की मनमाने ढंग से सड़क किनारे बरसाती नाले खोदे जा रहे हैं जिससे सड़क को नुकसान होने का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। जेसीबी मशीन से खदान कर आपदा को बढ़ावा दिया जा रहा है बावजूद जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप ने लेहड़ा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध खनन की पुष्टि की है। खनन पर सख्ती से अंकुश लगाए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो फिर गांव के लोगों को साथ लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
