◾तीन लाख से अधिक बाबा भक्तों के पहुंचने की उम्मीद
◾ मेले की तैयारियों को भी दिया गया अंतिम रुप
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची धाम लाखों श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है। बाबा नीम करौली के अनुयायियों की लंबी फेहरिस्त है। रोजाना हजारों बाबा भक्त कैंची धाम पहुंचते हैं। प्रत्येक वर्ष 15 जून को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष बाबा के धाम में उम्मीद से ज्यादा भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।
किस्मत बदलने वाले बाबा नीम करौली की ख्याति देश-विदेश तक फैली है।देश-विदेश के राजनेता, खिलाड़ी, सेलेब्रिटी और जानी-मानी हस्तियां बाबा के भक्त हैं। मान्यता है कि बाबा के चमत्कारिक धाम में जो भी आता है वह खाली हाथ नहीं लौटता है। प्रत्येक वर्ष 15 जून के दिन कैंची धाम का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। भव्य मेला भी लगता है जिसकी तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। बाबा नीम करौली बाबा ने भक्तों के साथ मिलकर वर्ष 1964 में धाम का निर्माण किया। तब से अब तक प्रतिवर्ष स्थापना दिवस मनाया जाता है। बाबा के दिव्य आश्रम कैंची धाम का स्थापना दिवस भव्य तरीके से मनाया जाता है। देश-विदेश से लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस वर्ष भी लाखो श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। स्थापना दिवस पर बाबा को मालपुए का भोग लगने के बाद भक्तों को प्रसाद के रूप में बांटा जाऐगा। मथुरा से पहुंचे मालपुए के विशेष कारीगर कैंची धाम में मालपुए तैयार करने में जुटे हुए हैं। इस वर्ष 59 वां भव्य स्थापना दिवस मनाएं जाने को मंदिर प्रबंधन के साथ ही पुलिस प्रशासन व अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी तन-मन से जुटे हैं।
