◾आश्रम , होटल, होम स्टे हुए फुल, एक दिन पहले ही कैंची धाम पहुंचे हजारों श्रद्धालु
◾मंदिर के दोनों ओर पांच किमी में रहेगा जीरो जोन
◾खैरना से शटल सेवा के चलेंगे 42 वाहन
◾पुलिस प्रशासन ने संभाली जिम्मेदारी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

सुप्रसिद्ध कैंची धाम में स्थापना दिवस पर बाबा के दर पर मत्था टेकने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगने लगा है। आश्रम, होटल, होम स्टे पैक होने से बाबा भक्तों ने धाम के समीप ही जंगल में डेरा डाल दिया। कई बाबा भक्तों ने जंगल के बीच शांत वातावरण में हनुमान चालीसा का पाठ किया।

शुक्र सिद्ध पहुंची हम स्थापना दिवस से 1 दिन पहले ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूरदराज से हजारों भक्त बाबा के धाम पहुंच गए। होमस्टे, कैंची धाम आश्रम व आसपास के होटल पैक रहे। ऐसे में बाबा भक्तों ने धाम के समीप वन विभाग के विश्राम गृह के आसपास जंगल में डेरा डाल दिया। दिन भर बाबा भक्त जंगल में बैठ हनुमान चालीसा का पाठ करते रहे। शाम को जंगल में ही रात बिताई। मंदिर प्रबंधन ने विद्युत व्यवस्था आदि की व्यवस्था चाक चौबंद रखी।

मंदिर के दोनों ओर पांच किमी में रहेगा जीरो जोन

बाबा के धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का सामना ना करना पड़े इसके लिए पुलिस प्रशासन व मंदिर प्रबंधन ने विशेष व्यवस्था बनाई है। इसके तहत मंदिर के मुख्य द्वार से दोनों और करीब पांच किलोमीटर दायरे में जीरो जोन बनाया गया है। अल्मोड़ा की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को पनी राम ढाबे तक शटल के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। इधर हल्द्वानी की ओर से आने वाले श्रद्धालु जंगलात बैरियत तक शटल सेवा के माध्यम से पहुंचेगे। वहां से बाबा भक्त पैदल ही धाम की दूरी तय करेंगे।

खैरना से शटल सेवा के चलेंगे 42 वाहन,

आसपास के क्षेत्रों से कैंची धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए खैरना से शटल सेवा को 42 यात्री वाहन की व्यवस्था की गई है। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह गौणी के दो वाहन दिन भर श्रद्धालुओं को निशुल्क बाबा नीम करौली धाम तक पहुंचाएंगे।

पुलिस प्रशासन ने संभाली जिम्मेदारी

मेले की तैयारियों को लेकर नैनीताल जनपद के हल्द्वानी, लालकुआं, चोरगलिया, खैरना, बेतालघाट, मुक्तेश्वर, खनस्यू, रामगढ़ के साथ ही अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर आदि से भी पुलिस के अधिकारियों के साथ ही जवानों ने भी डूयूटी संभाल ली है। मेला परिसर में चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात हैं। कंट्रोल रुम से भी पूरे क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है। उपजिलाधिकारी कोश्या कुटोली पारितोष वर्मा भी मय टीम दिन भर मानिटरिग में जुटे रहे।

error: Content is protected !!