◾स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों से किया तंबाकू से दूर रहने का आह्वान
◾ तीस से ज्यादा ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर गांवों में विशेष अभियान चला ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। ग्रामीण को तंबाकू से होने वाली बीमारियों की जानकारी दे तंबाकू सेवन न करने का आह्वान किया गया। बीपी शूगर की जांच कर निशुल्क दवाइयां भी वितरित किए गई।
सूदूर ताड़ीखेत, जाडा़पानी, आटाखास तथा लोहाली गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र लोहाली की टीम ने विशेष अभियान चला तीस से ज्यादा ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। बीपी, शूगर की जांच कर खान-पान का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई। निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने गांव के वासिदों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। कहा की तंबाकू जिंदगी के साथ ही परिवार को बर्बाद कर देता है। गांवों को तंबाकू मुक्त करने का आह्वान किया गया। विभागीय टीम ने साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखने को कहा।इस दौरान सीएचओ प्रिती पांडे, एएनएम नम्रता, आशा कार्यकर्ता रोशनी मौजूद रहे।
