◾ विशेष चैकिंग अभियान के दौरान वाहन में बरामद की तीन पेटी शराब
◾ आरोपितो के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गांवों में शराब तस्करी पर थाना पुलिस बेतालघाट की टीम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान वाहन में अवैध देसी शराब ले जा रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गुरुवार को थानाध्यक्ष मनोज नयाल की अगुवाई में एसआई गौरव जोशी ने मय टीम वाहनों की विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया। सामने से आ रहे बोलेरो वाहन यूके 04 टीए 9299 को रोका गया। पुलिस के रोके जाने पर वाहन चालक किशोर गोस्वामी निवासी डाबर, जोशीखोला (बेतालघाट) तथा उसका साथी हरीश गिरी निवासी तल्ली सेठी, बेतालघाट घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो वाहन में दुकान के सामान के साथ छिपाकर रखी गई तीन पेटी अवैध देसी शराब बरामद हुई। पुलिस टीम ने आरोपितों के खिलाफ बेतालघाट थाने में आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष मनोज नयाल के अनुसार अवैध शराब बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। साफ कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
