🔳 एसडीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक ने किया निरीक्षण
🔳 नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त न करने की चेतावनी
🔳 तौल कांटा व सीसीटीवी संचालन के निरीक्षण के बाद शुरु होगी निकासी
🔳 बगैर तौल कांटे व सीसीटीवी के ठिकाने लगाया जा रहा था उपखनिज
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के सेठी क्षेत्र में कोसी नदी पर संचालित उपखनिज पट्टे में अनियमिताओं का मामला उठने के बाद एसडीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक ने मय टीम पट्टे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को सीसीटीवी व तौल कांटा लगाने का कार्य गतिमान मिला।राजस्व निरीक्षक के अनुसार खनन विभाग ने पोर्टल बंद कर दिया है तथा खनिज निकासी पर भी रोक लगा दी गई है।
उपखनिज पट्टा संचालन के नियमों की धज्जियां उड़ाकर सेठी क्षेत्र में संचालित उपखनिज पट्टे में अनियमिताओं के मामला का खुलासा होने के बाद श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन भी ने सख्त रुख अपना लिया है। गुरुवार को उपजिलाधिकारी मोनिका के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक सुरेश सनवाल ने मय टीम खनिज पट्टे का निरीक्षण किया। टीम को तौल कांटा व सीसीटीवी कैमरे का कार्य गतिमान होता मिला। राजस्व निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि अधूरे नियमों के बगैर संचालन नहीं होने दिया जाएगा। बताया कि नियमों के उल्लघंन पर खनन विभाग ने पट्टे का पोर्टल बंद कर उपखनिज निकासी पर भी रोक लगा दी है। निरीक्षण रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को भेजी जाएगी। साफ किया कि नियमों का उल्लंघन कर पट्टा संचालित नहीं होने दिया जाएगा।