🔳 विशेष मंत्रोचार के साथ गांवों की सुख, शांति, समृद्धि को प्रार्थना
🔳 कथा श्रवण को आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳 माता रानी के जयकारों से गुंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र
🔳 14 मई को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के साथ लगेगा भंडारा
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के रुपसिंह धूरा गांव में विधी विधान के साथ श्रीमद् देवी भागवत कथा पुराण ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश हो गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भव्य कलश यात्रा निकाली। माता रानी के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा।
रुपसिंह धूरा गांव में धर्माचार्यों ने मुख्य यजमान विनोद भट्ट से विशेष पूजा अर्चना व मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में माता रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय कर दिया। कथा व्यास पंडित अनुप पठालनी ने माता रानी की लीलाओं का गुणगान किया। बताया की सच्चे मन से मां भगवती की पूजा अर्चना से सभी कष्टों का निवारण हो जाता है तथा भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। कथा श्रवण को आसपास के हरतोला, ताड़ीखेत, लोहाली, चमड़ियां, आटावृता, आटाखास, नथुआखान समेत तमाम गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति सदस्यों के अनुसार रोजाना आठ बजे से भजन कीर्तन, 12 को सुंदरकांड पाठ, 13 को माता की चौकी तथा 14 मई को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगेगा।
