🔳 बेतालघाट के जजूला व आसपास के क्षेत्रों में पहुंची संयुक्त टीम
🔳 निरीक्षण के दौरान हुआ हंगामा, प्रशासन ने कराया शांत
🔳 आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत पर हुई जांच
🔳 जिलाधिकारी को भेजी जाएगी रिपोर्ट, दोषी पर होगी कार्रवाई
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के जजूला समेत आसपास के क्षेत्रों व प्राकृतिक जल स्रोत के नजदीक अवैध खनन की शिकायत पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। शिकायतकर्ता की मौजूदगी में हुई जांच में कई बार हंगामा भी हुआ। प्रशासन ने बामुश्किल मामला शांत कराया। तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी के अनुसार जांच में एक स्थान पर अवैध खनन की पुष्टि हुई है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
धनियाकोट निवासी आरटीआई कार्यकर्ता कृपाल सिंह मेहरा की शिकायत पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर गठित खनन, वन, प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुरुवार को जूजला समेत आसपास निरीक्षण किया। विभागीय टीम के जांच के दौरान दूसरे पक्ष से पहुंची महिलाओं के हो हल्ले से हंगामा खड़ा हो गया। आरटीआई कार्यकर्ता कृपाल ने कहा की अवैध खनन कर जल, जंगल , जमीन को नुकसान पहुंचाया जा रहा। प्राकृतिक जल स्रोत व आसपास बेतरतीब खदान कर उपखनिज धड़ल्ले से सरकारी कार्यों में इस्तेमाल किए जाने के साथ ही मनमानी कीमतों पर बिल्डरों को बेचा जा रहा है। आवाज उठाने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है। प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझाकर बामुश्किल मामला शांत करवाया। खनन विभाग की टीम ने खदान क्षेत्र का निरीक्षण कर नपाई की। खनन न करने की कड़ी चेतावनी भी दी। तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी के अनुसार संयुक्त जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेक्षित के जाएगा। एक स्थान पर खनन की पुष्टि हुई है। गड्ढों की नपाई कर ली गई है। नियमानुसार दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बीडीओ पंकज जोशी, राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल, खनन सर्वेयर विनोद बाराकोटी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जेडी कत्यूरा, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह पनौरा आदि मौजूद रहे।
