◾प्रशासन ने भी माना नौनिहालों की आवाजाही को कोसी नदी पर सेतू जरुरी
◾तहसीलदार ने एसडीएम को भेजी रिपोर्ट
◾जान हथेली पर रख कोसी नदी पार कर रहे नौनिहालो के मामले पर हरकत में प्रशासन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के बिसगुली व कटिमी गजार गांव के नौनिहालों के जान हथेली पर रख कोसी नदी पार कर विद्यालय पहुंचने के मामले में प्रशासन हरकत में आ गया है। दो सदस्यीय टीम से रिपोर्ट मिलने के बाद तहसीलदार ने रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी है। प्रशासन ने भी कोसी नदी पर पुल निर्माण किए जाने को जरुरी बताया है। समाचार पोर्टल ने जनहित से जुड़े मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रेम गिरी गोस्वामी ने समय पर पुल निर्माण की मांग दोहराई है।
दरअसल बिसगुली व कटिमी गजार के नौनिहाल सेठी धारकोट व मल्ली सेठी स्थित विद्यालय में शिक्षा लेते हैं। रोजाना नौनिहाल कोसी नदी पार कर विद्यालय पहुंचते हैं। बारिश होने पर नदी का वेग बढ़ जाता है। ऐसे में बच्चों की जिंदगी पर बडा़ खतरा मंडराता है। कई बार मांग उठाई गई पर कोई सुनवाई न हो सकी। तीखी नजर समाचार पोर्टल ने मामले को प्रमुखता से उठाया। अब प्रशासन भी मामले को लेकर गंभीर हो गया है। नायब तहसीलदार व राजस्व उपनिरीक्षक ने जांच रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार 38 नौनिहाल रोजाना नदी पार कर विद्यालय पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने भी सुरक्षा के मद्देनजर नदी पर पुल निर्माण को जरुरी बताया है। रिपोर्ट एसडीएम कोश्या कुटोली को भेज दी गई है। इधर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रेम गिरी गोस्वामी व ग्रामीणों ने समय रहते पुल निर्माण किए जाने की मांग दोहराई है ताकी बच्चों की जिंदगी पर मंडरा रहे खतरे को टाला जा सके।
