◾संगम पर दम तोड़ चुके गोवंशीय पशु का किया निस्तारण
◾कई दिनों से मृत हालत में नदी किनारे पड़ा था गोवंशीय पशु

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

उत्तरवाहिनी शिप्रा व कोसी नदी किनारे कई दिनों से मृत हालत में गोवंशीय पशु का आखिरकार निस्तारण कर दिया गया। स्थानीय व्यापारियों, टैक्सी यूनियन ने धनराशि एकत्र कर जेसीबी मशीन की मदद से गहरा गड्डा कर मृत गौवंशीय पशु का निस्तारण किया।
पिछले कुछ दिन पूर्व कोसी व शिप्रा नदी के संगम तट के समीप एक गौवंशीय पशु की मौत हो गई। भीषण दुर्गंध उठी तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। भारी भरकम गोवंशीय पशु के निस्तारण को गड्डा खोदने का प्रयास किया गया पर सफलता नहीं मिल सकी। जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खोदने का निर्णय लिया गया। स्थानीय व्यापारियों, क्षेत्रवासियों व टैक्सी यूनियन ने धनराशि एकत्र कर जेसीबी मशीन मौके पर बुलवाई। मशीन से गड्ढा खोदे जाने के बाद मृत पशु का निस्तारण किया जा सका। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अंकित साह, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह गौणी, ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी, प्रधान त्रिभुवन पाठक, नीरज जलाल, संजय पांडे, पंकज आर्या, तनुज बिष्ट, अजय पनौरा आदि जुटे रहे।

error: Content is protected !!