◾ सीएचसी गरमपानी में उपचार के लिए लेकर पहुंचे अभिभावक
◾मामले में उठाई कार्रवाई की मांग
◾प्रभारी प्रधानाचार्य ने आरोपों को किया सिरे से खारिज
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के पाडली गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य पर अभिभावक ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले पुत्र के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। अभिभावक के अनुसार पुत्र का सीएचसी गरमपानी में उपचार कराया गया है। प्रभारी प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। इधर प्रभारी प्रधानाचार्य ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे पाडली गांव निवासी पवन आर्या का बेटा कृष्णा गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत हैं। बीते शुक्रवार को कृष्णा विद्यालय से रोते रोते घर पहुंचा। स्वजनों के पूछने पर बताया की प्रभारी प्रधानाचार्य ने उसे मारा है। जोर से हाथ पकड़ कर मरोड़ दिया है। जिससे काफी दर्द हो रहा है। शाम को घर पहुंचे पवन ने कृष्णा का घरेलू उपचार किया। दर्द कम न होने पर शनिवार को उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर दवाइयां दी है। पवन के अनुसार चिकित्सकों ने मांसपेशियों में खिंचाव की जानकारी दी है। पवन ने आरोप लगाया की प्रभारी प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे शिक्षक गयाउद्दीन ने बच्चे से अकारण ही मारपीट की है। पवन ने मामले पर कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठाई। इधर शिक्षक गयाउद्दीन ने आरोपों को निराधार बताया है। कहा की कबड्डी खेलते वक्त कृष्णा को चोट लगी थी। परीक्षा के दौरान बातचीत करने पर महज कृष्णा को डांट हाथ पकड़कर उठाया था। साफ कहा की विद्यार्थियों के साथ कभी भी मारपीट नहीं की जाती है।
