🔳 जलभराव की समस्या से स्कूली बच्चे व राहगीर परेशान
🔳 प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जताया रोष
🔳 बजट खर्च होने के बावजूद समाधान न होने पर खड़े किए सवाल
🔳 जल्द व्यवस्था दुरुस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे व कुंजगढ पुल के समीप बारिश से जलभराव की समस्या विकराल होती जा रही है। स्कूली बच्चों व राहगीरों को आवाजाही में तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर गहरी नाराजगी जताई है।
लोक निर्माण विभाग के बड़े बड़े दावों के बावजूद सड़कों की हालत में सुधार नहीं हो रहा। सरकारी बजट पानी की तरह बहाए जाने से सड़कों में जलभराव ही बड़ी समस्या बन गई है। भुजान क्षेत्र स्थित कुंजगढ पुल के पास तमाम गांवों को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर अनगिनत बार सरकारी बजट खर्च कर जलभराव की समस्या को खत्म किए जाने को कार्य किया जा चुका है पर आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है। खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर भी जीआइसी को जाने वाले रास्ते पर जलभराव से स्कूली नौनिहाल परेशान हैं। आवाजाही करने वाले राहगीरों व स्थानीय लोगो को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष भुजान कुलदीप सिंह खनायत, टूनाकोट अध्यक्ष सुनील मेहरा, पातली ईकाई अध्यक्ष आंनद सिंह नेगी, खैरना अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, बिशन सिंह जंतवाल, प्रेम नाथ गोस्वामी, गोविंद सिंह आदि ने लंबे समय बाद भी समस्या का समाधान न होने पर गहरी नाराजगी जताई है। दो टूक कहा की जल्द समाधान को ठोस उपाय नहीं किए गए तो लोनिवि के कार्यालय में ही धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया जाएगा।
