◾घर में किसी के मौजूद न होने से टल गया बडा़ हादसा
◾ ग्राम प्रधान ने उठाई प्रभावित को मुआवजा दिए जाने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के बादरकोट गांव में मूसलाधार बारिश से बुजुर्ग महिला के आवासीय मकान की छत भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही की उस वक्त घर पर कोई नहीं था। ग्राम प्रधान पूजा पिनारी ने बुजुर्ग महिला को क्षति का उचित मुआवजा दिए जाने जाने की मांग उठाई है।
गुरुवार को लगातार बारिश से बादरकोट गांव निवासी बचुली देवी के आवासीय मकान की छत भरभरा कर गिर गई। छत गिरने की आवाज सुन अनहोनी की आंशका से आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। गनीमत रही की जिस कमरे में छत का मलबा व पत्थर गिरे उस वक्त वहां कोई भी मौजूद नहीं था। ग्रामीणों ने मलबे में दबे सामान को बामुश्किल बाहर निकाला। छत गिरने से मकान पर खतरा बढ़ गया है। फिलहाल बुजुर्ग बचुली मकान के दूसरे कमरे में शरण लिए हुए है। ग्राम प्रधान पूजा पिनारी ने प्रशासन से प्रभावित बुजुर्ग महिला को नुकसान का उचित मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!