◾150 सिलेंडरो से लदे ट्रक के फंसने से मचा हड़कंप
◾मूसलाधार बारिश के बीच लगातार वेग बढ़ने से खडी़ हुई चुनौती
◾कई घंटे की मशक्कत के बाद मिल सकी सफलता
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रातीघाट – बेतालघाट मोटर मार्ग पर ऊंचाकोट क्षेत्र के समीप भरे सिलेंडरों से लदा ट्रक उफान में आए बरसाती नाले में फंस गया। वाहन के नाले में फंसने से हड़कंप मच गया। राजस्व व लोनिवि कर्मियों ने लोडर मशीन की मदद से वाहन को निकालने को मशक्कत की पर लगातार बहाव तेज होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घंटे बाद बामुश्किल वाहन नाले से बाहर निकाला जा सका।
गुरुवार को बेतालघाट निवासी दयाल गैस गोदाम बेतालघाट से गरमपानी व आसपास के क्षेत्रों को रसोई गैस की आपूर्ति को ट्रक में लगभग 150 सिलेंडर लेकर रवाना हुआ। वाहन चालक ऊंचाकोट क्षेत्र के समीप बरसाती नाले के करीब पहुंचा ही था की एकाएक पानी का बहाव बढ़ गया। वाहन का एक टायर नाले के गड्डे में जा फंसा। चालक ने वाहन को निकालने का प्रयास किया पर सफलता हाथ नही लगी। सूचना मुख्यालय भेजी गई। मौके पर गैस गोदाम प्रबंधक राहुल प्रसाद, लोनिवि कर्मी महेश जोशी लोडर मशीन के साथ मौके पर पहुंचे तथा राजस्व कर्मी दिनेश बिष्ट तथा कमल कांडपाल व वाहन चालक की मदद से नाले में फंसे वाहन को निकालने का प्रयास शुरु किया गया। लगातार नाले का उफान बढ़ने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई घंटे मशक्कत के बाद वाहन को बामुश्किल बाहर निकाला जा सका।

error: Content is protected !!