◾भक्तों के मन की बात जान लेते बाबा नीम करौली
◾ देश दुनिया में है बाबा के है लाखों अनुयाई
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बाबा के भक्तों में आम आदमी से लेकर अरबपति-खरबपति तक शामिल हैं। बाबा के चमत्कारों को सुनकर दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां पर खिंचे चले आते हैं। बाबा के भक्त व जाने-माने लेखक रिचर्ड अल्बर्ट ने मिरेकल आफ लव नाम से बाबा पर पुस्तक लिखी है। इस पुस्तक में बाबा नीब करौरी के चमत्कारों का विस्तार से वर्णन है। इनके अलावा हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया राबर्ट्स, एप्पल के फाउंडर स्टीव जाब्स तथा फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग जैसी बड़ी विदेशी हस्तियां बाबा के भक्त हैं। मशहूर भारतीय किक्रेटर विराट कोहली से लेकर कई भारतीय अभिनेता बाबा के दरबार में मत्था टेकने कैंची धाम पहुंच चुके हैं।
बाबा नीम करौली के भक्तों की फेहरिस्त काफी लंबी है देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बाबा के लाखों अनुयाई हैं। बाबा के दर पर जो एक बार मत्था टेकने आता वह बाबा की भक्ति में रम जाता है। बाबा की लीलाएं भी अद्भुत है। वर्षों पूर्व एक विदेशी भक्त अपने पति को लेकर बाबा नीम करौली के पास पहुंची थी। विदेशी महिला का पति बाबा को नहीं मानता और ना ही उसका धर्म पर विश्वास था पर पत्नी के कहने पर वह बाबा से मिलने चला आय। आश्रम व बाबा नीम करौली को देख सोचने लगा कि साधारण से एक व्यक्ति के पीछे ऐसी क्या अपार शक्ति है और फिर वह उठकर चला गया। रात में वह नदी किनारे खड़ा रहा और अपनी पत्नी और अपने भविष्य के बारे में सोचने लगा। सुबह जब वह वापस लौट रहे थे तो पत्नी के कहने पर दोबारा बाबा के दर्शन को आश्रम पहुंचे। बाबा ने उसे बुलाकर पूछा कि यहां आकर क्या सोच रहे हो। रात तुम नदी के किनारे खड़े होकर क्या सोच रहे थे। क्या तुम यह सब जानना चाहते हो। तब बाबा ने उसे सब कुछ बता दिया। यह सुनकर वह बाबा का भक्त बन गया। ऐसे ही बाबा की तमाम लीलाएं भक्तों को अपनी ओर खींच ले जाती हैं।
