◾भजन कीर्तनो पर थिरकने को मजबूर हो गए श्रद्धालु
◾ मल्ली पाली गांव में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय
◾ भगवान के जयकारों से समूचा माहौल हुआ गुंजायमान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के मल्ली पाली गांव में श्रीमद् भागवत कथा से माहौल भक्तिमय हो उठा। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कथा सुनने आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
मल्ली पाली गांव में विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ श्रीमद् भागवत कथा का श्रीगणेश हुआ। धर्माचार्यों ने यजमानों से विशेष मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। कथा व्यास भास्कर पांडे ने कथा पाठ किया। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को भक्ति का महत्व समझाया। कहा की सच्चे मन से कथा सुनने मात्र से ही तमाम कष्टों का निवारण हो जाता है। जिस क्षेत्र में कथा का आयोजन होता है उस क्षेत्र को भी तमाम विपदाओं से मुक्ति मिल जाती है। भजन मंडली की शानदार प्रस्तुति पर श्रद्धालु थिरकने पर मजबूर हो गए। देर शाम तक भजन-कीर्तनो का दौर जारी रहा।इस दौरान तारा जोशी,नवीन जोशी, कैलाश जोशी, भुपाल फुलारा, बाला दत्त, मोहन जोशी, विपिन जोशी, भारत जोशी, भारत फुलारा, नंदकिशोर जोशी आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
