◾क्षेत्रवासियों की मांग पर विधायक निधि से दी स्वीकृति
◾समस्याओं के समाधान का भी दिलाया भरोसा
◾विकास कार्यों के लिए विभागीय अधिकारियों को किया निर्देशित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रामगढ़ ब्लॉक के मोना क्षेत्र के बाशिंदों ने विधायक सरिता आर्या को ज्ञापन सौंप सरस्वती शिशु मंदिर के निर्माण कार्यों को बजट उपलब्ध कराने की मांग की। विधायक सरिता आर्या ने विधायक निधि से ढाई लाख रुपये रुपये देने की घोषणा की। भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
शुक्रवार को मोना क्षेत्र के आंनद सिंह नेगी की अध्यक्षता में शिष्टमंडल ने विधायक सरिता आर्या से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रवासियों ने मोना क्षेत्र में डूंगर सिंह सरस्वती शिशु मंदिर के निर्माण कार्यों के लिए बजट उपलब्ध कराने की मांग उठाई साथ ही क्षेत्र की कई अन्य समस्याएं गिनाई। विधायक सरिता ने विद्यालय के लिए विधायक निधि से ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की साथ ही समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। क्षेत्रवासियों की मांग पर गैराडी़ सिंचाई नलकूप विस्तार, मोना तारबाड़ तथा चापड़ क्षेत्र में खेल मैदान निर्माण का कार्य जल्द शुरु किए जाने को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किया। इस दौरान राकेश कपिल, निर्मला जीना, दीपक रैकवाल, नरेंद्र लटवाल, जगदीश चंद्र, देवेंद्र भंडारी, हरीश चंद्र, तारा शर्मा आदि मौजूद रहे।
