◾ देवाधिदेव महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ माहौल
◾दीपदान से जगमगा उठा खैरना स्थित संगम
◾नदियों को स्वच्छ व निर्मल बनाए रखने का लिया संकल्प
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना चौराहे के समीप स्थित शिवालय में संगीतमय शिवमहापुराण कथा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। देर शाम शिप्रा व कोसी नदी के संगम पर गंगा आरती को आस्था का सैलाब उमड़ा। दीपदान से समूचा संगम जगमगा उठा। देवाधिदेव के जयकारों से समूचा माहौल शिवमय हो गया।
गुरुवार सुबह धर्माचार्यों ने यजमान देवेश कांडपाल, दीप चंद्र पांडे, भुवन पिनारी, भास्कर पांडे से विधि विधान से विशेष मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। कथा व्यास आचार्य चंद्रशेखर अधिकारी ने कथा पाठ कर भगवान शिव की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। शाम को पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम के तहत जीवनदायिनी कोसी व उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के तट पर गंगा आरती हुई। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में गंगा आरती में भाग लिया। देवाधिदेव महादेव के जयकारों से संगम शिवमय हो गया । गंगा आरती के बाद दीपदान ने संगम रोशनी से नहा उठा। नदी को स्वच्छ व निर्मल बनाए रखने का संकल्प लिया गया। शिवालय में रोजाना की तरह भंडारा भी लगा। आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!