🔳 एकाएक हुई घटना से दहशत में क्षेत्रवासी
🔳 घायल का सीएचसी में किया गया उपचार
🔳 पीठ व कंधे पर गहरे घाव, हालत गंभीर
🔳 बीच बाजार हुई घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा
🔳 पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी को तेज किए प्रयास
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

बेतालघाट मुख्य बाजार क्षेत्र में वाहन चालक पर चाकू से हुए ताबड़तोड़ प्रहार से हड़कंप मच गया। एकाएक हुई घटना से स्थानीय लोग भी दहशत में आ गए। आनन फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। घायल की पीठ व कंधे में गहरे घाव होने से बारह टांके लगे हैं। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए है।
शनिवार को बाजार क्षेत्र में हुई घटना से सनसनी फ़ैल गई। क्षेत्र में पिछले कुछ समय रह रहा नेपाल निवासी मन बहादुर स्थानीय व्यक्ति का वाहन चलाने का कार्य करता है। शाम तकरीबन पांच बजे के आसपास मन बहादुर पर एकाएक क्षेत्र में पेंटर का काम करने वाले युवक ने चाकू से हमला बोल दिया। मन बहादुर कुछ समय पाता इससे पहले ही हमलावर ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर डाले। पीठ व कंधे में चाकू के प्रहार से मन बहादुर बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायल को लहुलुहान हालत में उपचार के लिए बेतालघाट अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार किया गया। घटना से शांत समझें जाने वाले बेतालघाट बाजार क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया। क्षेत्र के लोग भी दहशत में आ गए हैं। घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्मा गया है। लोग पुरानी रंजिश तो कुछ प्रेम प्रसंग को घटना का कारण माना रहे हैं। थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी के अनुसार हमलावर की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बताया की सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी।