🔳 पुलिस ने घायलों को आपातकालीन 108 सेवा से पहुंचाया अस्पताल
🔳 दोनों घायलों का सीएचसी में किया गया उपचार
🔳 हाईवे पर रामगाढ़ क्षेत्र में तीखे मोड़ पर कार व बाइक की हुई भिड़ंत
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रामगाढ़ क्षेत्र में कार व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों घायलों को आपातकालीन 108 सेवा से उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। दुर्घटना से हाईवे पर आवाजाही भी ठप हो गई। खैरना पुलिस की टीम ने बामुश्किल यातायात सुचारु कराया।
हाईवे पर दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही है। शनिवार को बेतालघाट ब्लॉक के जाख गांव निवासी बालम सिंह तथा विकास बधानी बाइक यूके 04 एक्यू 7621 से खैरना बाजार क्षेत्र से रातीघाट की ओर रवाना हुए। बाइक सवार दोनों युवक हाईवे पर रामगाढ़ क्षेत्र में पहुंचें ही थे की कैंची से कसारदेवी, अल्मोड़ा की ओर जा रहे बरेली निवासी विनय की कार यूपी 25 डीवाई 2520 तीखे मोड़ पर आमने-सामने आ टकराए। आमने-सामने भिड़ंत से हाईवे पर हड़कंप मच गया। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची खैरना पुलिस की टीम ने आपातकालीन 108 सेवा की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों का उपचार किया। दुर्घटना से हाईवे पर आवाजाही भी ठप हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार व बाइक को हटाकर यातायात सुचारु करवाया।