🔳 कैंची आश्रम सभागार में जुटे विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि
🔳 धारण क्षमता व पंजीकरण सर्वे के तहत हुआ ग्रुप डिस्कशन
🔳 कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई विस्तार से चर्चा
🔳 बेहतर सुविधाओं को मिले सुझावों को किया गया सूचीबद्ध
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र सुप्रसिद्ध कैंची धाम में धारण क्षमता व पंजीकरण सर्वे के दूसरे चरण में हुई समूह चर्चा में कई अहम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। क्षेत्र की समस्यायों पर सुझाव मांगे गए। मंदिर ट्रस्ट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रशासन, पुलिस, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन व स्थानीय लोगो तथा जनप्रतिनिधियों से मिले सुझावों को सूचीबद्ध किया गया।
शनिवार को कैंची आश्रम स्थित सभागार में अर्थ व सांख्यिकी विभाग के अपर निदेशक व राज्य योजना आयोग के निदेशक डा. मनोज पंत की अध्यक्षता में समूह चर्चा हुई। समूह चर्चा में आध्यात्मिक केंद्र के रुप में विकसित हो रहे सुप्रसिद्ध कैंची क्षेत्र में मौजूदा व्यवस्थाओं तथा जरुरत की सुविधाओं पर मंथन किया गया। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कूड़ा निस्तारण की ठोस व्यवस्था न होने तथा श्रदालुओं के सुबह तीन बजे कैंची पहुंचने से समुचित व्यवस्था उपलब्ध न होने पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा की श्रदालु तीन बजे कैंची पहुंचने लगते हैं पर सुविधाएं दस बजे से मिलनी शुरु होती है। पुलिस के अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से मिलजुल कर कार्य करने की बात कही। लोनिवि के अधिकारियों ने क्षेत्र में निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी साझा की। तय हुआ की तीसरे व अंतिम चरण की समूह चर्चा से पूर्व भवाली, भीमताल व गरमपानी क्षेत्र के होटल व होम स्टे का भी सर्वे किया जाएगा। इस दौरान उपनिदेशक इला पंत, एसडीएम मोनिका, जिला अर्थ व सांख्यिकी अधिकारी डा. मुकेश सिंह नेगी, एसपी डा. जगदीश चंद्रा, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष ओपी बिंद्रा, कमल सिंह मेहरा, आरसी पांडे, पूर्व प्रधान पंकज निगल्टिया, गिरीश तिवारी, पवन कुमार, धीरज तिवारी, प्रशांत कुमार समेत लोग मौजूद रहे।