🔳 कई यात्री व पर्यटक वाहन चपेट में आने से बाल बाल बचे
🔳 घंटों तक ठप रही आवाजाही, बिजली के तार भी हुए क्षतिग्रस्त
🔳 बाजार में लगी छोटे बड़े वाहनों की लगी लंबी कतार
🔳 टिन शेड के उड़कर हाईवे पर पहुंचने से टली बड़ी अनहोनी
🔳 टिन शेड के उड़ने से बाजार में मची अफरातफरी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
मौसम के एकाएक बदले मिजाज के बाद तेज अंधड़ व बारिश से गरमपानी बाजार क्षेत्रों में बेतन का विशालकाय पेड़ धराशाई होकर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर आ गिरा। गनीमत रही की कोई वाहन चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। पेड़ के धराशाही होने से सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। खैरना बाजार में दुकान में लगी टिन भी उड़ गई। जिससे बाइक और साइकिल चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। टिन के उड़कर हाईवे पर आने से बाजार में अफरातफरी मच गई।
रविवार को मौसम ने एकाएक करवट बदल ली। तेज अंधड़ के साथ बारिश शुरु होने से लोग सख्ते में आ गए। गरमपानी क्षेत्र में हाइडिल के समीप बेतन का विशालकाय पेड़ धराशाई होकर हाईवे के बीचोंबीच आ गिरा। हाईवे पर आवाजाही कर रहे यात्री व पर्यटकों के वाहन पेड़ की जद में आने से बाल बाल बच गए। बिजली के तार भी पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ गिरने से हाईवे पर आवाजाही ठप हो गई। दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की कतार लग गई। डेढ़ घंटे तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसते चले गए। आवाजाही करने वाले वाहन चालकों, यात्रियों व स्थानीय लोगो ने बामुश्किल पेड़ को हटाकर किनारे लगाकर तब जाकर रुक रुक कर वाहन आवाजाही करते रहे। खैरना बाजार क्षेत्र में स्थित दुकान से उड़कर आई टिन हाईवे तक पहुंच गई। गनीमत रही की टिन की चपेट स्थानीय लोग व कोई वाहन चालक नहीं आए और बड़ी अनहोनी टल गई हालांकि टिन ने बाजार में खड़ी बाइक व एक साइकिल को नुकसान पहुंचाया। तेज अंधड़ से बाजार क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बना रहा। सुबह से शाम तक कई बार यातायात प्रभावित रहा। हाईवे पर कई क्षेत्रों में पहाड़ी से गिरे पत्थर व मलबे से आवाजाही खतरनाक बनी रही। वाहन चालक, यात्री व पर्यटक जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर रहे। बाजार क्षेत्र में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बनी रही।
