🔳 ग्राम प्रधान ने धक्का मुक्की करने वालों के खिलाफ उठाई कार्रवाई की मांग
🔳 थानाध्यक्ष बेतालघाट को भेजा शिकायती पत्र
🔳 दूसरे पक्ष ने भी जेसीबी मशीन से दबाकर मारने का लगाया आरोप
🔳 विवाद के तूल पकड़ने से गांव भी हुआ अंशात
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के बढेरी से धारी खैरनी गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर हुए ग्राम प्रधान व दूसरे पक्ष के बीच हुआ विवाद तूल पकड़ गया है। ग्राम प्रधान व मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष बेतालघाट को पत्र भेज विवाद करने वाले पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है जबकि दूसरे पक्ष ने प्रधान पक्ष पर जेसीबी के नीचे दबाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। विवाद के तूल पकड़ने से गांव में भी महौल अंशात है।
बढेरी से धारी – खैरनी गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर बीते रोज हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। ग्राम प्रधान के साथ हुई घटना को लेकर जहां गांव के लोगों में गुस्सा बढ़ गया है वहीं दूसरे पक्ष ने भी प्रधान व अन्य लोगों का खिलाफ गंभीर आरोप लगा कार्रवाई की मांग उठा दी है। दूसरे पक्ष से जुड़े बीएस जंतवाल ने आरोप लगाया की मोटर मार्ग को वगैर अनुमति जेसीबी मशीन से खोदा जा रहा है। जिससे भविष्य में भूस्खलन होने की आशंका जताई गई पर ग्राम प्रधान व उसके साथ मौजूद लोग अभद्रता पर उतारु हो गए। लोडर मशीन के नीचे दबाकर मिल डालने की धमकी तक दी गई। उन्होंने ग्राम प्रधान से अभद्रता के आरोपों को निराधार बताया। ग्राम प्रधान कमल सिंह जंतवाल व अन्य ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष बेतालघाट को पत्र भेज मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है।आरोप लगाया की मोटर मार्ग खोलने के लिए जब मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद एक पक्ष ने हंगामा शुरु कर दिया। धक्का मुक्की कर मारपीट पर उतारु हो गए। ग्राम प्रधान समेत कई अन्य ग्रामीणों ने अभद्रता तथा हमला करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। कहा की पूर्व में भी यह लोग विकास कार्यों में अवरोध पैदा करते आए हैं। तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी के अनुसार मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
