🔳 मृतक के जीजा पर बयान न लेने देने का आरोप
🔳 लोहाली गांव के युवक की आत्महत्या से जुड़ा है मामला
🔳 स्वजनों ने विवेचना अधिकारी की कार्यप्रणाली पर उठाए थे सवाल
🔳 एसपी सीटी बोले विवेचना में बाधा उत्पन्न करने का लिया जायेगा संज्ञान
🔳 जीजा बोले – विवेचना में किया जा रहा सहयोग
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव निवासी युवक के आत्महत्या किए जाने के मामले में कोतवाली भवाली में तीन नामजद व खैरना पुलिस के खिलाफ मामला पंजीकृत होने के बाद शुरु हुई विवेचना में विवेचनाधिकारी की भूमिका पर ही स्वजनों के सवाल खड़े करने के बाद अब मृतक के जीजा पर भी बयान लिए जाने में व्यवधान डालने व बयान न लेने देने का मामला सामने आया है। एसपी सीटी डा. जगदीश चंद्रा के अनुसार विवेचना में बाधा उत्पन्न करने की बात सामने आई है। बयान नहीं लेने दिए गए हैं। जिसका गंभीरता से संज्ञान लिया जा रहा है।
लोहाली गांव निवासी बालम सिंह के बीते दिनों आत्महत्या किए जाने के मामले में अब एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। मृतक के कमरे से सुसाइड नोट में लिखे गए नाम बेगौ छड़ा, नवीन नर्दी नवीन चमड़ियां पंकज व खैरना पुलिस तथा स्वजनों की तहरीर के आधार पर कोतवाली भवाली में धारा 108 बीएनएस (आत्महत्या के लिए मजबूर करना) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की विवेचना सीओ रामनगर सुमित पांडे को सौंपी गई है। बीते गुरुवार को विवेचना अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर मृतक की बहन के सीएम पुष्कर सिंह धामी, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत व डीएम ललित मोहन रयाल को संबोधित पत्र भेज मामले की जांच स्वतंत्र ऐंजसी से कराए जाने की मांग उठाए जाने के बाद अब मृतक के जीजा दीवान सिंह पर विवेचना में बाधा उत्पन्न किए जाने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। घटनाक्रम में रोजाना नया मोड़ आने से मामला बेहद संवेदनशील होता जा रहा है। एसपी सीटी डा. जगदीश चंद्रा के अनुसार विवेचनाधिकारी के विवेचना को मृतक के घर पहुंचने पर मृतक की पत्नी व बहन से बयान लेने के दौरान जीजा दीवान सिंह के बाधा उत्पन्न करने व बयान न लेने देने की बात सामने आई है। जबकि विवेचनाधिकारी को निष्पक्ष व पारदर्शी विवेचना के निर्देश है। बताया की मामले का भी संज्ञान लिया जा रहा है। मृतक के जीजा दीवान सिंह के अनुसार उन्होंने बाधा उत्पन्न नहीं की है। जांच में सहयोग किया जा रहा है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
