🔳 विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
🔳 धूमधाम से मनाया गया अंतराष्ट्रीय नृत्य दिवस
🔳 आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय में हुए रंगारंग कार्यक्रम
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय गरमपानी में अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर हुई नृत्य प्रतियोगिता में अभिभावक छात्र नृत्य ने धूम मचाई। अभिभावकों ने बच्चों के साथ मंच शानदार प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन ने मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
विद्यालय परिसर में हुई नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में अभिभावकों ने बच्चों के साथ बढ़-चढ़कर भागीदारी की। लोक नृत्य के साथ ही आधुनिक नृत्य की विभिन्न शैलियों का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी। प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जहां बच्चों में उत्साह का संचार होने के साथ ही उनका सर्वांगीण विकास होता है। विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों के बीच के संबंध भी अधिक प्रांगण होते हैं। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य मीनू त्रिपाठी, संतोष, प्रीति मंगच्वाडी, मनीषा, सपना, निशा मंगच्वाड़ी, दीपक, गीता बिष्ट, सरिता मेहरा, हिमानी बिष्ट, उषा बिष्ट, देवेंद्र राणा, हेमा नेगी समेत कई अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *