🔳 बारिश होने पर बाजार को खतरा बढ़ने का अंदेशा
🔳 क्षेत्रवासियों ने समय रहते मलबा निस्तारण की उठाई मांग
🔳 पैट्रोल पंप के भी जल्द संचालन पर दिया ज़ोर
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र में प्रस्तावित पैट्रोल पम्प परिसर में मलबे का ढेर लग चुका है बावजूद अब तक डंपिंग जोन चिह्नित नहीं हो सका है। मौसम के बदल रहे मिजाज से मलबा मुसीबत का सबब बन सकता है बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा। स्थानीय लोगों ने मलबा निस्तारण को उचित स्थान पर डंपिंग जोन चिह्नित किए जाने पर जोर दिया है।
हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र में 68 लाख रुपये की लागत से पैट्रोल पंप निर्माण का कार्य गतिमान है। लंबे समय से कार्य ठप पड़े होने से व्यापारियों में नाराजगी बढ़ने व रोष व्यक्त करने के बाद बामुश्किल दोबारा कार्य शुरु हो सका। निर्माण कार्य शुरु होने से लोगों को संचालन की उम्मीद जगी। शुक्रवार को कार्यदाई संस्था ने परिसर में सुरक्षा कार्य के लिए परिसर से लगी थुआ की पहाड़ी को लोडर मशीन से खदान शुरु किया। खदान से परिसर में मलबे का भारी ढेर लग गया पर निस्तारण को डंपिंग जोन चिह्नित नहीं हो सका। मलबे के ढेर से बाजार पर खतरा का अंदेशा बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों ने समय पर डंपिंग जोन चिह्नित कर मलबे का निस्तारण किए जाने की मांग उठाई है। अंदेशा जताया कि बारिश होने पर मलबे से बाजार क्षेत्र को नुकसान पहुंच सकता है। लोगों ने पेट्रोल पंप का संचालन जल्द शुरु करवाए जाने पर भी जोर दिया है। उपेक्षा बर्दाश्त न किए जाने की चेतावनी भी दी है। केएमवीएन के अवर अभियंता हरीश चंद्र शर्मा के अनुसार फिलहाल डंपिंग जोन चिह्नित नहीं किया जा सका है। भवाली में निर्माणाधीन पार्किंग में भी मलबे की आवश्यकता है। प्रयास किया जाएगा की समय रहते मलबे का निस्तारण किया जा सके।
