◾ प्रशासन व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
◾क्रशर परिसर में रखे उपखनिज की भी हुई नपाई
◾एसडीएम बोले – जिलाधिकारी को भेजी जाएगी रिपोर्ट
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बगैर रॉयल्टी उपखनिज बिक्री किए जाने की सूचना पर पहुंची प्रशासन व खनन विभाग की टीम ने रतोडा़ गांव स्थित स्टोन क्रशर सीज कर दिया। स्टोन क्रशर में रखी उपखनिज सामग्री की रिपोर्ट भी तैयार की। उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा के अनुसार रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। एकाएक चले संयुक्त अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
शुक्रवार को बेतालघाट ब्लॉक के रतौडा़ गांव स्थित स्टोन क्रशर पर बगैर सूचना उपखनिज बिक्री की सूचना पर प्रशासन हरकत में आ गया। उपजिलाधिकारी कोश्या कुटोली पारितोष वर्मा की अगुवाई में प्रशासन व खनन विभाग की टीम ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। बैजनाथ स्टोन क्रशर की रायल्टी पोर्टल बंद होने पर भी उपखनिज बिक्री होते पाई गई। टीम ने तत्काल बिक्री रोक स्टोन क्रशर सीज कर दिया। टीम ने क्रशर परिसर में रखे गए उपखनिज की नपाई कर रिपोर्ट तैयार की। उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा के अनुसार क्रशर की रायल्टी बंद होने के बाद उपखनिज बिक्री की जा रही थी। फिलहाल क्रशर को सीज कर दिया गया है। रिपोर्ट जिलाधिकारी नैनीताल को भी भेजी जाएगी। इस दौरान जिला खान अधिकारी ताजेश्वर सिंह सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!