◾अधिकारी – कर्मचारी व पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई योजना से संबंधित जानकारी
◾महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई विस्तार से चर्चा
◾खंड विकास अधिकारी ने किया गंभीरता से जुटने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
केंद्र सरकार की मेरी माटी मेरा देश योजना के सफल क्रियान्वयन को बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में हुई बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र गंगवार ने योजना के विषय पर जानकारी दे कार्यक्रम की सफलता को गंभीरता से कार्य करने का आह्वान किया।
शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में बीडीओ महेश चंद्र गंगवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। अगस्त माह में प्रत्येक ग्राम पंचायत में शुरु होने वाली मेरी माटी मेरा देश योजना पर गहन मंथन किया गया। पंचायत प्रतिनिधि व अधिकारी – कर्मचारियों योजना के विषय पर बिंदुवार जानकारी दी गई। बीडीओ महेश चंद्र गंगवार ने कहा की योजना को बेहतर ढंग से समझ ग्राम पंचायतों तक लेकर जाना है। कार्यक्रम की सफलता को गंभीरता से जुटने का आह्वान भी किया। कोताही बर्दाश्त न किए जाने की चेतावनी भी दी। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, एनआरएलएम, रिफ, उद्यान , कृर्षि, बाल विकास, वन, शिक्षा, युवा कल्याण तथा रेखीय विभाग के अधिकारी – कर्मचारियों ने भागीदारी की। इस दौरान एडीओ पंचायत भुपाल सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष बेतालघाट मनोज पडलिया, ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी, दीपेन्द्र शर्मा, रविनंदन, वंदना भट्ट, सतीश सैनी आदि मौजूद रहे।
