◾संगठनात्मक मजबूती के साथ व्यापारियों की समस्याओं पर होगा मंथन
◾नई इकाईयों के गठन को भी व्यापारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
◾ जिम्मेदारी से कार्य करने वाले व्यापारियों को प्रदेश व जिला स्तर पर मिलेगी जिम्मेदारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने नई इकाई के गठन को तैयारी तेज कर दी है बकायदा व्यापारियों को जिम्मेदारी सौप दी गई है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार संगठनात्मक मजबूती व व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को नई इकाईयों का गठन किया जाएगा। गरमपानी में होने वाले दो दिवसीय में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी जुटेंगे।
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की गरमपानी, खैरना, छड़ा, भुजान, टूनाकोट, नैनीपुल क्षेत्र में इकाईयों का गठन होने के बाद अब सुयालबाडी़, पातली, बेतालघाट, सिमलखा, चमडिया आदि क्षेत्रों में संगठन की नई इकाईयों के गठन की तैयारियां तेज हो गई है। व्यापारी नेता मनीष तिवारी, दीवान सिंह, सुनील मेहरा, कुबेर सिंह, जीना, कुलदीप खनायत, संजय सिंह बिष्ट को नई इकाईयों के गठन की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार नई इकाई का गठन कर कार्यकारिणी विस्तार भी किया जाएगा। संगठन के लिए जिम्मेदारी से कार्य करने वाले व्यापारियों को जिला व प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी भी दी जाएगी। बताया ही जल्द ही गरमपानी में दो दिवसीय सम्मेलन होगा जिसमें संगठन के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी जुटेंगे। कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कहा की प्रदेश संयोजक डा. धर्म प्रकाश यादव तथा प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता से मिल जल्द कार्यक्रम को अंतिम रुप दिया जाएगा।
