◾ क्षेत्र के शिष्टमंडल ने सीएम से मुलाकात कर गिनाई समस्याएं
◾ जनहित में समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
◾सीएम ने दिलाया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट क्षेत्र की समस्याएं मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गई है। भाजयुमो नेता ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर बेतालघाट क्षेत्र की समस्याएं गिनाई। सीएम से जनहित में समस्याओं के समाधान की मांग की। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
शुक्रवार को भाजयुमो जिला मंत्री तारा भंडारी की अगुवाई में क्षेत्रवासियों के शिष्टमंडल ने देहरादून स्थित सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग की। सीएम को बताया की सीएचसी बेतालघाट में अल्ट्रासाउंड सेवा न होने से गर्भवती महिलाओं को दूरदराज रुख करना पड़ रहा है। सीएम से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरु कराने, शहीद खेम चंद्र डौर्बी महाविद्यालय में बीए में इतिहास व भूगोल विषय तथा में एमए तथा बीकाम की कक्षाएं संचालित करने के साथ ही बेतालघाट – देहरादून – दिल्ली बस सेवा दोबारा संचालित करने तथा बेतालेश्वर, नकुवाबुबू, अमेल देवी, दुर्गापुरी मंदिर को पर्यटन के मानचित्र से जोड़ने की मांग उठाई ताकी क्षेत्र में पर्यटन व्यवसाय को गति मिल सके। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इससे पूर्व सीएम व उनकी पत्नी गीता धामी को बाबा नीम करौली की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान शेखर फुलारा समेत कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
