◾कदम कदम पर अनगिनत गड्डे कर रहे हकीकत बयां
◾कई बाइक सवार हो चुके चोटील, वाहनों में आ रही तकनीकी खराबी
◾ पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने जताई नाराजगी
◾ जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कुमाऊं की महत्वपूर्ण लाइफ लाइन पर अनगिनत गड्डे परेशानी का सबब बन चुके हैं। आए दिन वाहनों में तकनीकी खराबी आ रही है। कई बाइक सवार रपट कर चोटील भी हो चुके हैं बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही। व्यापारियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने हाइवे की दुर्दशा पर गहरी नाराजगी जताई है। जल्द हाइवे को गड्डे मुक्त करने की मांग उठाई है।
कुमाऊं के तमाम पर्वतीय जनपदों को जोड़ने वाला अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे जगह जगह गड्ढों से भरा पड़ा है। बीच-बीच में एनएच प्रशासन गड्ढों को मिट्टी से पाट इतिश्री कर दे रहा है पर हाइवे को गड्डे मुक्त करने को ठोस उपाय नहीं किए जा रहे। आए दिन बाइक सवार गड्ढों से रपटकर चोटिल हो रहे है बावजूद संबंधित विभाग कुंभकरणीय नींद से नहीं जाग रहा। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र बिष्ट, मनीष तिवारी, ग्राम प्रधान शेखर दानी, मनोज पडलिया, फिरोज अहमद, महेंद्र सिंह बिष्ट आदि ने हाइवे की अनदेखी पर नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की कई बार हाईवे को गड्डे मुक्त किए जाने की मांग उठाई जा चुकी है पर लगातार अनदेखी की जा रही है जिसका खामियाजा आवाजाही करने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। दो टूक चेताया की यदि हाइवे की सुध नहीं ली गई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार कर दी जाएगी।
