🔳 विश्व पृथ्वी दिवस पर विद्यालय सभागार में हुए विभिन्न कार्यक्रम
🔳 पेंटिंग प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
🔳 पौधारोपण के माध्यम से धरती को सुरक्षित करने का किया आह्वान
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय में पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण धरा को हरा भरा बनाने व विद्यालय परिसर में रोपित पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता के विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
बुधवार को विद्यालय सभागार में अर्थ डे पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रबंधक ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस के महत्व की विस्तार से जानकारी दी। पर्यावरण को हो रहे नुकसान के प्रति जागरुक किया गया। बताया कि छोटे-छोटे प्रयासों से पानी की बचत, प्लास्टिक का त्याग व पौधारोपण के माध्यम से हम अपनी धरती को सुरक्षित रख सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण विषय पर हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने कला के माध्यम से प्रदूषण मुक्त धरती व प्राकृतिक सुंदरता का सुंदर चित्रण किया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ठोस कदम बढ़ाते हुए आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में बागवानी की। छात्रों ने न केवल नए पौधे लगाए, बल्कि पूर्व में लगे पौधों की निराई-गुड़ाई कर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली। प्रधानाचार्य मीनू त्रिपाठी ने कहा कि कार्यक्रमों का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाना है। इस दौरान संतोष, प्रीति मंगच्वाडी, मनीषा, सपना, निशा मंगच्वाड़ी, दीपक, गीता बिष्ट, सरिता मेहरा, हिमानी बिष्ट, उषा बिष्ट, देवेंद्र राणा, हेमा नेगी आदि मौजूद रहे।
