🔳 गांव में होने वाली बैठकों की सूचना न देने पर जताई नाराजगी
🔳 गिने चुने लोगों को साथ लेकर बैठकें किए जाने का लगाया आरोप
🔳श्री कैंची धाम तहसील की एसडीएम को भेजा पत्र
🔳 विभागीय अधिकारियों व एनजीओ कर्मचारियों को निर्देशित किए जाने की मांग
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के सीम, सिल्टोना, ब्याही ग्राम पंचायत की क्षेत्र पंचायत सदस्य ने विभागीय अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगा गहरी नाराजगी जताई है। श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी को पत्र भेज अधिकारियों को निर्देशित किए जाने की मांग उठाई है। आरोप लगाया की बगैर सूचना के गांव में बैठक करवाकर उनकी अनदेखी की जा रही है। बैठकों में गांव के महज कुछ गिने चुने लोगों को शामिल किए जाने पर रोष जताया।
सीम, सिल्टोना, ब्यासी गांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य माया आर्या ने गांव में होने वाली बैठकों में अनदेखी किए जाने का आरोप लगा गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की कई विभागों के अधिकारी व एनजीओ के कर्मचारी ग्राम पंचायत में बगैर सूचना दिए महज कुछ गिने चुने लोगों को लेकर बैठकें कर रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधि के रुप में उन्हें विश्वास में लेना तो दूर सूचना तक नहीं दी जा रही। आरोप लगाया की लंबे समय से उनकी अनदेखी की जा रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका को पत्र भेज अनदेखी पर आपत्ति जताई है। पत्र के माध्यम से बताया की बगैर सूचना के गिने चुने लोगों को साथ लेकर बैठक कर गांव में मतभेद पैदा किए जा रहे हैं जो भविष्य के ठिक नहीं है। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने एसडीएम से मामले को गंभीरता से ले अधिकारियों व एनजीओ के कर्मचारियों को निर्देशित किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक कहा की यदि हालातों में सुधार नहीं किए गए तो बैठकों का बहिष्कार कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *