◾ पूजा अर्चना कर बाबा के दर पर टेका मत्था
◾मंदिर प्रबंधन से जुटाई बाबा की लीलाओं की जानकारी
◾पुलिस प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अयोध्या राम जन्म भूमि विवाद पर फैसला देने वाले प्रयागराज उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने कैंची धाम स्थित बाबा नीम करौली के दर पर पूजा अर्चना कर मत्था टेका। मंदिर प्रबंधन ने वरिष्ठ न्यायमूर्ति का स्वागत किया। बाबा की लीलाओं की जानकारी दी। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। वरिष्ठ न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल के नाम एशिया के सबसे अधिक मुकदमे तय करने का कीर्तिमान भी दर्ज है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित बाबा नीम करौली के दर पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। विभिन्न राजनेताओं, फिल्मी अभिनेताओं, क्रिकेटरों के साथ ही अब प्रयागराज हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल का नाम भी बाबा भक्तों में शामिल हो गया है। शनिवार को वरिष्ठ न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल कैंची धाम पहुंचे। अयोध्या राम जन्म भूमि विवाद, ज्योतिष पीठ शंकराचार्य विवाद, प्राइमरी स्कूलों की दशा सुधारने के लिए नेताओं व ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों को इन स्कूल में पढ़ाना अनिवार्य करने समेत कई महत्वपूर्ण फैसले देने वाले वरिष्ठ न्यायमूर्ति का मंदिर प्रबंधन ने स्वागत किया। वरिष्ठ न्यायमूर्ति ने मंदिर में पूजा अर्चना कर मत्था टेका। हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया। मंदिर प्रबंधन से बाबा की लीलाओं की जानकारी जुटाई। मंदिर पहुंचने के बाद वरिष्ठ न्यायमूर्ति खुश दिखे। करीब एक घंटे मंदिर में बिताने के बाद सुरक्षा के बीच वरिष्ठ न्यायमूर्ति गंतव्य को रवाना हो गए। पुलिस व प्रशासन की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था को विशेष प्रबंध किए। इस दौरान मंदिर प्रबंधन के विनोद जोशी, प्रदीप साह भय्यू, चौकी प्रभारी कैंची कृष्णा गिरी आदि मौजूद रहे।
