◾14 चालान काट वसूला गया 70 हजार रुपये जुर्माना
◾पुलिस के एकाएक चले अभियान से मचा हड़कंप
◾नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी गई कड़ी चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
जनपद में सत्यापन अभियान तेज हो गया है। बेतालघाट थाना पुलिस ने भी विशेष अभियान चला सत्यापन न कराने वालों के शिंकजा कसना शुरु कर दिया है। ताबड़तोड़ अभियान चला चौदह चालान कर सत्तर हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष मनोज नयाल के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना पुलिस बेतालघाट की टीम ने थानाध्यक्ष मनोज नयाल के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया। मुख्य बाजार व आसपास के क्षेत्रों में चलाया गए अभियान के तहत किराएदारों का सत्यापन न कराने पर मकान स्वामियों, ठेकदारों व बाहरी श्रमिकों पर शिकंजा कसा गया। पुलिस के एकाएक चले अभियान से हड़कंप मच गया। सत्यापन न कराने पर 14 लोगों के चालान कर 70 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस टीम ने लोगों से सत्यापन अभियान में सहयोग करने का आह्वान भी किया। थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने साफ कहा की अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को कतई बख्सा नहीं जाएगा।
