◾हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की वरीयता सूची में बनाई 21वें स्थान पर जगह
◾ इंजीनियर बनना चाहता है गुदड़ी का लाल
◾ पिता को रोजगार के लिए करना पड़ा पड़ा पहाड़ से पलायन

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के कुजोली गांव निवासी गुदड़ी के लाल ने बाजपुर में डंका बजाया है। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की वरीयता सूची में 21वां स्थान हासिल किया है। पहाड़ का बेटा भविष्य में इंजीनियर बन पहाड़ का नाम आगे बढ़ाना चाहता है। पिता की मेहनत को सलाम कर उन्हें अपना आदर्श मानता है।

कुजोली गांव निवासी जगदीश चंद्र जोशी वर्ष 2006 में रोजगार की तलाश में बरहैनी (बाजपुर) को रुख कर लिया। फास्ट फूड की ठेली लगाकर बच्चों का पालन पोषण करने लगे। पिता की मेहनत को देख करन भी पढ़ाई में जुट गया। आखिरकार मेहनत रंग लाई और हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की वरीयता सूची में 21वें स्थान पर जगह बनाने में सफल हो गया। इन दिनों मेधावी करन दादा हरी दत्त जोशी व दादी देवकी का आशीर्वाद लेने गांव पहुंचा है। मेधावी करन कहता कि उसके पिता मेहनतकश है। उन्हीं को आदर्श मान व पढ़ाई लिखाई में जुट गया। बताया कि वह इंजीनियर बनने का सपना संजोए है। जिसे वह हर हाल में पूरा करेगा। कुजोली गांव निवासी नौनिहाल के 21वें पायदान पर रहने पर गांव में भी खुशी का माहौल है।

error: Content is protected !!