◾नौनिहालों व शिक्षकों पर मंडरा रहा दुर्घटना का खतरा
◾ग्राम प्रधान संगठन ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
◾ उपेक्षा पर पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में स्थित विद्यालयो के जर्जर हालत में पहुंचने पर ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव शेखर दानी ने चिंता जताई है। बरसाती मौसम से पूर्व विद्यालयों के भवनों को दुरुस्त किए जाने की मांग की है। अंदेशा जताया है की भवनों की स्थिति खराब होने से कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है। चेतावनी दी है की यदि उपेक्षा की गई तो पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
गांवों में स्थित विद्यालयों की सुध न लिए जाने पर ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव व ग्राम प्रधान मल्ली पाली शेखर दानी से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप लगाया है की प्राथमिक विद्यालय मल्ली पाली, खैरना, हली समेत तमाम विद्यालयों के भवन जर्जर हालत में पहुंच गए हैं। बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। विद्यालय भवनों के जर्जर हालत में पहुंचने से नौनिहालों व शिक्षकों के उपर दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है। कई विद्यालय भवनों में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित है ऐसे में खतरा दोगुना बढ़ जा रहा है। प्रदेश सचिव ने शिक्षा विभाग पर उपेक्षा किए जाने का आरोप भी लगाया है। बरसात से पूर्व खतरनाक स्थिति में पहुंच चुके विद्यालयो को चिन्हित कर दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि उपेक्षा की गई तो फिर पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!