◾लोहाली – चमड़ियां मोटर मार्ग पर उतर जताया रोष
◾ गांवों में धड़ल्ले से शराब बिक्री किए जाने का लगाया आरोप
◾ जल्द सख्ती से शराब बिक्री पर अंकुश न लगाए जाने पर आंदोलन का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गांव में बढ़ती शराब तस्करी पर आखिरकार मातृ शक्ति का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर लोहाली – उल्गौर गांव की महिलाएं देर शाम सड़क पर उतर आई। एक वाहन को भी रोक लिया गया। नारेबाजी कर आक्रोशित महिलाओं ने रोष जताया। आरोप लगाया की शराब तस्करी से गांव के गांव बर्बादी होते जा रहे है।दो टूक चेतावनी दी की यदि तत्काल तस्करी पर अंकुश नहीं लगाया गया तो फिर उग्र आन्दोलन शुरु कर दिया जाएगा।
रविवार शाम सूदूर लोहाली – उल्गौर गांव की तमाम महिलाएं लोहाली- चमड़ियां मोटर मार्ग पर उतर आई। गांवों में लगातार बढ़ रही शराब तस्करी पर रोष जताया। आक्रोशित महिलाओं ने आरोप लगाया की लंबे समय से गांवों में शराब तस्करी जोर पकड़ती जा रही है। बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। गांवों में स्थित कई दुकानों में भी धड़ल्ले से शराब पहुंचाई जा रही है। शराब बिक्री बढ़ने से गांव के लोग नशे के आदि होते जा रहे हैं। बच्चे तक नशे की चपेट में आ रहे हैं। गांवों का माहौल भी खराब होता जा रहा है। आक्रोशित महिलाओं ने एक वाहन भी रोक लिया। देर शाम तक आक्रोशित महिलाए मोटर मार्ग पर डटी रही। दो टूक चेतावनी दी की यदि शराब तस्करी पर सख्ती से अंकुश नहीं लगाया गया तो फिर उग्र आंदोलन शुरु किया जाएगा।
