◾ तारों का जाल बनता जा रहा परेशानी का सबब
◾ हाइवे पर आवाजाही करने वाले वाहनों पर भी खतरा
◾ व्यापारियों ने उठाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
खैरना बाजार क्षेत्र में हाइवे के ठिक उपर से गुजर रहे विद्युत लाइनों से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। आवाजाही कर रहे बड़े वाहनों के भी तारों की चपेट में आने का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में जगह जगह विद्युत लाइनो के जाल से बडे़ हादसे का खतरा मंडरा रहा है। आवासीय भवनों के समीप से निकल रहे तारों से भी खतरा बना हुआ है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर भी भारी वाहनो की आवाजाही रहती है। ऐसे में विद्युत तारों से दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, बिशन सिंह जंतवाल, विरेंद्र सिंह बिष्ट, संजय सिंह, मनोज नैनवाल आदि ने बाजार क्षेत्र में विद्युत तारों को दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
