🔳 देहरादून में सैकड़ों बेटियों के बंधक होने का जताया अंदेशा
🔳 नौकरी व आकर्षक वेतन का झांसा देकर गया है फंसाया
🔳 करोड़ों रुपये का बड़ा कारनामा करने का आरोप
🔳 गहरा रोष व्याप्त कर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
🔳 निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई पर दिया जोर
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]

नेटवर्किंग कंपनी में नौकरी के नाम पर गांव की सीधी साधी लड़कियों को फंसाकर उनसे दुर्व्यवहार व बंधक बनाने समेत गलत कार्य की ओर धकेलने का मामला तूल पकड़ गया गया है। चोरगलिया की युवती के खुलकर सामने आने व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से न्याय की गुहार लगाए जाने के बाद अब करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी ने भी मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया है की प्रदेश के कई जनपदों की सैकड़ों लड़कियां नेटवर्किंग कंपनी के जंजाल में फंसी हुई है। कंपनी के ऐंजट पहाड़ की भोली-भाली लड़कियों को निशाने पर लेने में जुटे हैं।
देहरादून में संचालित नेटवर्किंग कंपनी में नौकरी व आकर्षक वेतन के झांसे में फंसी तल्ला आमखेड़ा, चोरगलिया निवासी सिमरन के तमाम गंभीर आरोपों व देहरादून में पुलिस को तहरीर सौंपे जाने के बाद अब मामले से हड़कंप मच गया है। छोटी बहन को बचाकर लौटी सिमरन ने पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर भी मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। सिमरन की माने तो पहाड़ की भोली भाली बेटियों को बीस हजार रुपये तनख्वाह व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर बंधक बना लिया जाता है। लूटपाट के साथ ही उन्हें घरों से पैसे मांगने का दबाव भी बनाया जाता है। खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे ताड़ीखेत ब्लॉक के अल्मिकांडे गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने भी बेटी नीलम के साथ भी ऐसी ही मिलती जुलती घटना सामने आने की पुष्टि की है। बेटी के खाते से करीब एक लाख रुपये से भी अधिक की धनराशि गायब किए जाने का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देख अब करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी ने भी पूरे मामले का खुलासा किए जाने की मांग उठाई है। बकायदा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेज कार्रवाई पर जोर दिया है। आरोप लगाया है की हल्द्वानी, रामनगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, रानीखेत समेत तमाम क्षेत्रों में नेटवर्किंग कंपनी के लोग सक्रिय हैं जो भोली भाली लड़कियों को बरगला कर फंसा रहे है। अंदेशा जताया है की सैकड़ों लड़कियां अभी भी बंधक बनी हुई है‌। दो टूक चेतावनी दी की यदि जल्द मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो फिर प्रदेशभर में करणी सेना आंदोलन का बिगुल फूंक देगी।

सताने लगी है बेटियों की चिंता से

सिमरन तथा नीलम जैसी बेटियों की आपबीती सामने आने के बाद अब गांवों के जनप्रतिनिधियों को भी गांव की बेटियों की चिंता सताने लगी है। परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण पढ़ाई की उम्र में घर से दूर रहने वाली बेटियों के ऐसी नेटवर्किंग कंपनी के जाल में फंसने का अंदेशा भी जताया है। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलिप सिंह बोहरा, विरेन्द्र सिंह, फिरोज अहमद, मनीष तिवारी, गजेंद्र सिंह आदि ने मामले के जल्द खुलासे की मांग उठाई है‌। अंदेशा जताया है की यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो गांवों की भोली भाली बेटियों की जिंदगी पर भी खतरा बढ़ता है।

One thought on “::::::::::::: पहाड़ की बेटियों को बचाओं ::::::::::::: [[[[[[[[[[[[ BIG BREAKING ]]]]]]]]]]]]]]]] पहाड़ की बेटियों की जिंदगी बचाने को प्रदेशभर में सड़कों पर उतरेंगी करणी सेना”
  1. Inke khilaf Kadi se Kadi kaarvayi honi chahiye. Yah log Ghar Se jhooth bolkar official job ke bahane bulate Hain. Main bhi mere khilaf FIR karne wala tha.

Comments are closed.

error: Content is protected !!