🔳 जिंप सदस्य व भाजपा नेता ने उठाई कार्रवाई की मांग
🔳 जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बगैर वितरण पर जताई नाराजगी
🔳 मनमाने रवैए पर उठाए सवाल, कड़े शब्दों में की निंदा
🔳 एसडीएम बोली – करवाई जाएगी जांच
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

उत्तर प्रदेश सरकार से मिले आपदा राहत किट के वितरण में अनियमितता का आरोप लगा जिला पंचायत सदस्य व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की राहत किट अपात्रों को भी बांट दिए गए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उपजिलाधिकारी मोनिका के अनुसार जांच करवाई जाएगी।
बेतालघाट में बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार से भेजें गए आपदा राहत किटों का वितरण किया गया। बेतालघाट व श्री कैंची धाम तहसील में करीब सौ सौ किट उपलब्ध कराए गए थे। तहसील प्रशासन ने जरुरतमंदों, दिव्यांग व आपदा प्रभावितों की सूची तैयार कर किट वितरित किए। किटों का वितरण हो ही सका था की शनिवार को जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा ने वितरण प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है। आरोप लगाया की कई अपात्रों को तक किट बांट दिए गए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों व जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बगैर ही सूची तैयार कर दी गई। जिला पंचायत सदस्य ने मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी को दे कार्रवाई पर जोर दिया है। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप बोहरा के अनुसार सरकार लगातार गरीबों व आपदा प्रभावितों की मदद को कदम बढ़ा रही है। पर राहत सामग्री वितरण में मनमाना रवैया अपनाया जाना निंदनीय है। सवाल उठाया की जब पंचायतें अस्तित्व में आ चुकी है तो नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की देखरेख में पात्रों को राहत सामग्री उपलब्ध क्यों नहीं करवाई गई। मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठाई। श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका के अनुसार मामले की जांच करवाई जाएगी। यदि अनियमितता मिली तो निश्चित ही कार्रवाई होगी।

error: Content is protected !!